Puppet Story Telling
July 15, 2026
'कहानी की डोर – कठपुतली शो'\r\nविद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति-कौशल तथा नैतिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से विद्यालय में "कहानी की डोर – कठपुतली शो" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक कठपुतलियों के माध्यम से ईमानदारी, सहयोग, पर्यावरण संरक्षण, दया, सत्य और मित्रता जैसे प्रेरणादायक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।\r\nनिर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन कहानी की प्रस्तुति, कठपुतली संचालन, संवाद, अभिव्यक्ति, रचनात्मकता तथा मंच-प्रस्तुति के आधार पर किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कठपुतली कला शिक्षा, संस्कार और रचनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को बधाई दी।\r\n\r\nप्रतियोगिता के परिणामों में भास्कर सदन ने विजेता तथा रोहिणी सदन ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई।