Kavya Tarang
July 28, 2026
काव्य तरंग – हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता \r\n\r\n"कविता वह गीत है जो बच्चों की आत्मा को छू जाती है।"\r\nनन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से सागर पब्लिक स्कूल, द्वारका धाम में 'काव्य तरंग – हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता' का आयोजन नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया।\r\n\r\nविद्यार्थियों ने प्रकृति, देशभक्ति, नैतिक मूल्यों एवं जीवन पर आधारित कविताओं का स्पष्ट उच्चारण, प्रभावशाली हाव-भाव और आत्मविश्वास के साथ वाचन किया। प्रतियोगिता ने बच्चों को मंच-भय दूर करने, भाषा कौशल विकसित करने तथा अपनी प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।\r\n\r\n'काव्य तरंग' रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नन्ही प्रतिभाओं का एक सुंदर उत्सव रहा।