the-name-to-trust

Recent Events

।।दीपोत्सव का पर्व दीपावली।।

November 09, 2023

सुमन बृष्टि नभ संकुल भवन चले सुखकंद। चढ़ी अटारिन्ह देखहिं नगर नारि नर बृंद ॥ आज दिनांक 9/ 11 /2023 को सागर पब्लिक स्कूल द्वारका धाम में दीपावली के शुभ अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे- मुन्ने बच्चों के द्वारा रामलीला नाटक का मंचन कर भगवान राम के जीवन चरित्र और अयोध्या वापस आगमन की झांकी प्रस्तुत की गई। इस पावन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ दीप जलाकर भगवान राम के आगमन की खुशियां मनाई। साथ ही संगीत एवं नृत्य के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् भगवान राम दरबार की झांकी प्रस्तुत की गई।